Sports
WI vs SA T20 Head to Head: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें किसका पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से है, लेकिन इससे पहले होने वाला वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका खास है. इसी से भारत के समीकरण पर असर पड़ेगा. सूर्यकुमार यादव एंड टीम आज दक्षिण अफ्रीका को सपोर्ट करेगी, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज जीत गया तो भारत के सेमीफाइनल में जाने के चांस बहुत कम रह जाएंगे. फिर कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को आगे पहुंचा पाएगा. टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के ग्रुप 1 को ग्रुप ऑफ डेथ कहा गया, क्योंकि इसमें खेल रही चारों टीम लीग स्टेज में अपने ग्रुप की टॉपर थी. वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका विजयी रथ पर सवार है, जारी टूर्नामेंट में दोनों टीमें लगातार पांच मैच जीतकर आ रही है. आज किसी एक टीम का विजयी रथ थम जाएगा, टीम इंडिया चाहेगी कि आज वेस्टइंडीज हार जाए. चलिए आपको बताते हैं कि टी20 हेड टू हेड में दक्षिण अफ्रीका या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।