Sports
WI vs SA Super 8 Live Score: कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में दिए 2 झटके, सिमरन हेटमायर आउट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पहला मैच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच पर टीम इंडिया की भी नजर टिकी है, क्योंकि इसका नतीजा ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय करेगा. भारत चाहेगा कि दक्षिण अफ्रीका जीत जाए. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 एडन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी. वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ. टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाला वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज जीती तो भारत के चांस सेमीफाइनल में जाने के बहुत कम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।