एनशॉर्ट्स
West Bengal SIR: 6 साल का बच्चा बना दो बेटों का बाप, पूर्व बर्धमान की वोटर लिस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं. उम्र, रिश्तों और पहचान से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियां लगभग हर जिले से उजागर हो रही हैं. ताजा मामला पूर्व बर्धमान जिले के मंगलकोट क्षेत्र से सामने आया है, जिसे जानकर पूरा परिवार सदमे में है. छह साल में दो बेटों का पिता बनने का मामला मंगलकोट के निवासी सरोज माझी के परिवार में अजीबोगरीब स्थिति सामने आई है. कागजों में एक व्यक्ति को सिर्फ छह साल की उम्र में दो बेटों का पिता दिखा दिया गया है. वहीं, 63 साल के पिता के बेटे 59 और 58 साल के बताए जा रहे हैं. यह जानकारी SIR फॉर्म भरने के दौरान सामने आई. सरोज माझी के असली बेटे अनूप माझी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को पिता दिखाकर दो बांग्लादेशी लोगों सागर माझी और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।