एनशॉर्ट्स
Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'बॉर्डर 2' की गूंजी दहाड़, 'मर्दानी 3' ने भी साबित की दावेदारी, जानें- वध 2 समेत बाकी फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में जहां एक तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पिछले 20 दिनों से बवाल काट रही है तो वहीं दूसरी और ‘मर्दानी 3’ भी 13 दिनों से मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. इन दोनों फिल्मों के अलावा नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की नई रिलीज ‘वध 2’ भी चुपचाप नोट बटोर रही है. वहीं साउथ की कुछ फिल्में भी कमाई की रेस में शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है. 'वध 2' ने बुधवार को कितनी की कमाई? जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी और सीनियर एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की लीड रोल वाली फिल्म 'वध 2' बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 0.5 करोड़, दूसरे दिन 0.85 करोड़, तीसरे दिन 1 करोड़, चौथे दिन 0.3 करोड़, पांचवें दिन 0.35 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।