Weather Forecast Today: 72 घंटे में 5 डिग्री गिरेगा पारा, कोहरा और भयंकर ठंड कब? मौसम विभाग की यूपी-दिल्ली और बिहार के लिए चेतावनी
November 7, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
Weather Forecast Today: 72 घंटे में 5 डिग्री गिरेगा पारा, कोहरा और भयंकर ठंड कब? मौसम विभाग की यूपी-दिल्ली और बिहार के लिए चेतावनी
देशभर में कहीं-कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. बदलते मौसम के बीच हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश के अलावा बर्फबारी भी दर्ज की गई है. लाहौल स्पीति और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते अब सर्दी बढ़ने लगी है. नवंबर के पहले हफ्ते के बाद अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर में ठंड में इजाफे की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है. यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है. दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन पिछले दो दिनों से बारिश दर्ज नहीं की गई है. आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और ठंड का एहसास होगा. यूपी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
