एनशॉर्ट्स
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. फरवरी के महीने में ही कई राज्यों में मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन इसी बीच बारिश का दौर भी शुरू होने वाला है. India Meteorological Department (आईएमडी) ने 17, 18 और 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है. इसके अलावा 18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है. जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।