एनशॉर्ट्स
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी से उठी 'आफत'! 11 राज्यों के लिए चेतावनी, बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से दिल्ली तक मौसम कैसा?
देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं अब अचानक बदलते मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. IMD के अनुसार 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. गरज के साथ बारिश की आशंका 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 23-24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।