एनशॉर्ट्स
Weather Forecast: दिल्ली में बारिश होगी या नहीं? IMD ने कंफ्यूजन किया दूर, यूपी के लिए भी अलर्ट, जानें देश का मौसम
देशभर में सर्दी अब विदाई की ओर है. दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम होने लगा है. ठंड का प्रकोप कम होने के बीच ही कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली से लेकर मनाली तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. क्या दिल्ली में बारिश होगी?राजधानी दिल्ली में भी सर्दी कम हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शुक्रवार (13 फरवरी) को आसमान में बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश के आसार दूर-दूर तक नहीं है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अभी बारिश की संभावना नहीं है. यूपी में फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम बदलेगा. आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा. इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का छिछला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।