Sports
Watch: सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, विल जैक्स ने इस तरह जाल में फंसाया; देखिए कैसे गंवाया विकेट
Abhishek Sharma Flop IND vs ENG Semi-Final: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक को इंग्लैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज ने आउट करके पवेलियन भेज दिया. बता दें कि अभिषेक 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 09 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारतीय ओपनर को इंग्लिश स्पिनर विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया, जो एक पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. जैक्स एक मुख्य बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. अभिषक के आउट होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लापरवाही से आउट हुए अभिषेक अभिषेक के लिए खासकर विल जैक्स को सिर्फ दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया था. जैक्स ने उन्हें अपने ओवर की आखिरी गेंद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।