Sports
Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो
Axar Patel Catch Of The Tournament: अक्षर पटेल ने भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मानिए 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट' पकड़ा. अक्षर का यह कैच भारत के लिए जीत का टर्निंग प्वॉइंट रहा. इस कैच से पहले इंग्लैंड के लिए जीत बिल्कुल आसान दिख रही थी. लेकिन कैच के बाद मैच पलट गया. अक्षर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन के करीब इंग्लैंड के विल जैक्स का कैच पकड़ा. इस कैच को पूरा करने में शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया, जिसके चलते रिकॉर्ड में कैच शिवम दुबे के नाम पर ही दर्ज किया गया. कैच का वीडियो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने वाइड लाइन पर गेंद फेंकी, जिस पर जैक्स ने बल्ला घुमाया. गेंद को अपने करीब आता देख अक्षर ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।