एनशॉर्ट्स
Watch: विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह किया रोस्ट, सब लगाने लगे ठहाके, मजेदार वीडियो वायरल
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चाहे मैदान पर बहुत ज्यादा एग्रेशन ना दिखाते हों, लेकिन वो बेहद चंचल स्वभाव के व्यक्ति हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स देखकर साफ पता चलता है कि वो कितने खुशमिजाज इंसान हैं. इसी बीच उनका विराट कोहली के साथ एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें विराट ने अर्शदीप को बुरी तरह रोस्ट कर दिया है. बीते शनिवार विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले में विराट ने तेजी से रन बनाते हुए 45 गेंद में 65 रन बनाए थे. विराट जिस अंदाज में खेल रहे थे, उन्हें अगर 15-20 गेंद और मिली होतीं तो अपना शतक पूरा कर चुके होते. मगर उससे पहले ही भारतीय टीम ने 271 का लक्ष्य हासिल कर लिया था. विराट ने अर्शदीप को किया रोस्ट वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप सिंह ने मजाकिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।