Sports
Watch: लाइव टीवी पर जसप्रीत बुमराह को इंग्लिश सिखाने लगीं वाइफ संजना, वीडियो में देखें कैसे लगाई डांट
फॉर्मेट कोई सा भी हो, मैदान कहीं का भी हो… जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का विकेट लेना लगभग कंफर्म होता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के आखिरी सुपर-8 मैच में भी बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई. मैच के बाद जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) ने उनका इंटरव्यू किया. इंटरव्यू के दौरान ही संजना ने बुमराह को अंग्रेजी की क्लास देनी शुरू कर दी. बता दें कि संजना गणेशन मौजूदा टी20 विश्व कप में आईसीसी के लिए प्रजेंटर की भूमिका निभा रही हैं. भारत के मैचों के दौरान अक्सर संजना को पति बुमराह का इंटरव्यू लेते देखा जाता है. इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच प्यार भरी नोक-झोक भी देखने को मिलती है, जो फैंस को बहुत पसंद आती है. इस बार भी दोनों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।