एनशॉर्ट्स
Watch: लाइव क्रिकेट मैच में आया भूकंप, बांग्लादेश और आयरलैंड के प्लेयर्स डरे, रोक दिया गया मैच!
क्रिकेट में कई कारणों की वजह से मैच को मजबूरन रोकना पड़ता है, कई बार किसी दर्शक के घुसने, किसी जानवर के आ जाने और ज्यादातर खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ता है. लेकिन बांग्लादेश बनाम आयरलैंड दूसरे टेस्ट में भूकंप की वजह से मैच रोकना पड़ा. बता दें कि शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5.7 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. खिलाड़ियों ने भी इसे महसूस किया, तब सभी ग्राउंड पर नीचे बैठ गए. हालांकि क्रिकेट ग्राउंड खुला होता है, तो यहां प्लेयर्स के लिए खतरा कम होता है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंगडी के पास रहा. भूकंप सुबह 10.8 बजे आया था, इस समय बांग्लादेश बनाम आयरलैंड दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू ही हुआ था. भूकंप तब आया जब आयरलैंड का स्कोर 55वें ओवर के बाद 5 विकेट पर 165
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।