एनशॉर्ट्स
Watch: मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल
एशिया कप से लेकर महिला वर्ल्ड कप तक, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने की नीति अपनाई हुई थी. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने तो एशिया कप ट्रॉफी अब तक टीम इंडिया को नहीं दी है. जाहिर तौर पर भारतीय फैंस के अंदर गुस्से की भावना चरम पर होगी. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पाकिस्तानी प्लेयर शाहनवाज दहानी के साथ हाथ मिलाते देखा गया है. यह मामला अबू धाबी में चल रही टी10 लीग का है, जहां बुधवार को हरभजन सिंह की टीम एसपिन स्टालियंस को नॉर्थर्न वॉरियर्स के हाथों 4 रनों की करीबी हार मिली थी. इसी साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसका क्रिकेट के खेल पर भी असर दिखा. टीम इंडिया ने एशिया कप और महिला वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया था. इसलिए जब हरभजन सिंह ने हंसते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।