एनशॉर्ट्स
Vladimir Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे का आ गया पूरा शेड्यूल, PM मोदी के अलावा और किससे मिलेंगे, जानें सब कुछ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके शेड्यूल को लेकर पूरा अपडेट मिल गया है. पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे. वे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. पुतिन का भारत दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर टैरिफ लगा दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्यौता दिया था. वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस दौरान मोदी-पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. क्रेमलिन ने पुतिन के भारत दौरे को लेकर बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है. उनके इस दौरे से भारत और रूस के संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे. पीएम मोदी ने चीन में पुतिन से की थी मुलाकात अगस्त में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के मॉस्को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।