एनशॉर्ट्स
Virat Kohli Records: रांची में शतक जड़ विराट कोहली ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दमदार सेंचुरी देख गौतम गंभीर ने भी बजाई तालियां
विराट कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. जब वह आउट हुए तो पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियां बजाई. विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने सराहना की. हेड कोच गौतम गंभीर ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई और जब वह आए तो उन्हें गले भी लगाया. जानिए इस पारी में कोहली ने कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए. 1. इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं. किसी भी फॉर्मेट (टी20, टेस्ट और वनडे) इससे ज्यादा शतक किसी के नाम नहीं थे, लेकिन अब विराट कोहली आगे आ गए हैं. उन्होंने वनडे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।