एनशॉर्ट्स
Video: वॉर 2 के गाने पर स्कूली बच्चे ने किया जबर डांस, ऋतिक रोशन भी हुए कायल, किया ऐसा कमेंट
Cuttack News: कभी-कभी स्कूलों में होने वाले छोटे-छोटे पल पूरे सोशल मीडिया का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो ओडिशा के कटक से सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर मुस्कान बिखेर दी है. यहां एक बच्चे ने अपने कॉन्फिडेंस और बेहतरीन डांस मूव्स की वजह से सभी का दिल जीत लिया. बच्चे ने फिल्म 'वॉर 2' के गाने 'जनाब ऐ आली' पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि ऋतिक रोशन भी कायल हो गए. जनाब-ए-आली गाने पर बच्चे ने किया जबरदस्त डांस वायरल वीडियो कटक के बदामबाड़ी स्थित एक प्राइमरी स्कूल का है, जहां एक छोटा बच्चा अपने टीचर्स और क्लासमेट्स के सामने स्टेज पर आकर डांस करने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई टीचर एक बेंच पर बैठे हैं और सामने खड़ा बच्चा धीरे-धीरे गाने की बीट पकड़ते ही अपनी परफॉर्मेंस शुरू कर देता है और बिलकुल ऋतिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।