एनशॉर्ट्स
Video: रूस में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो हिस्सों में बंटा, 4 की मौत; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल
रूस के दागेस्तान में एक Ka-226 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में रूस की एक सैन्य फैक्ट्री किजल्यार इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्लांट के चार वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. हेलीकॉप्टर कैस्पियन सागर के पास एक गांव में हादसे का शिकार हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कैसे हुआ हादसा?हेलीकॉप्टर 7 नवंबर को क्रैश हुआ. वायरल वीडियो में देखा गया कि चॉपर समुद्र तट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पिछला हिस्सा एक चट्टान से टकरा गया. टक्कर के बाद हेलीकॉप्टर का पिछला रोटर टूट गया और उसका संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद हेलीकॉप्टर अची-सू गांव के पास एक खाली निजी घर से टकरा गया. टक्कर के बाद घर में भीषण आग लग गई और वह मलबे में तब्दील हो गया. मौके का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।