एनशॉर्ट्स
Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह…', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
केंद्र की मोदी सरकार ने वंदे मातरम् को लेकर बुधवार (11 फरवरी) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नए निर्देशों के मुताबिक अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य होगा और सभी लोगों को खड़े होकर इसका सम्मान करना होगा. जैसे राष्ट्रगान जन गण मन के समय किया जाता है, इसे लेकर अब नए सिरे से सियासत शुरू हो गई है. मुस्लिम नेता इस पर ऐतराज जता रहे हैं. जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गीत के रूप में सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों और आयोजनों में इसकी समस्त पंक्तियों को अनिवार्य करना न केवल एक पक्षपाती और ज़बरदस्ती थोपा गया फैसला है, बल्कि यह संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता पर खुला हमला और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनने का निंदनीय प्रयास है. The Central Government’s unilateral and coercive decision to
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।