एनशॉर्ट्स
US Shutdown: '10 लाख सरकारी कर्मिचारियों को नहीं मिली सैलरी', सबसे लंबा शटडाउन खत्म करते हुए क्यों भड़क गए ट्रंप?
अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म हो गया है. अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने के लिए सीनेट समर्थित विधेयक को सदन ने मंजूरी दी, जिसके बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया. ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया. शटडाउन खत्म करने के लिए लगभग सभी रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया. इसे पारित करने के लिए वोटिंग का आंकड़ा 222-209 रहा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल को लेकर कहा, 'मैं हमेशा किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं, दूसरे पक्ष के साथ भी. हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े किसी न किसी विषय पर काम करेंगे और हम ओबामाकेयर के इस पागलपन को भूल जाएंगे.' ट्रंप ने 20,000 फ्लाइट्स कैंसिल और डिले होने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि 10 लाख से ज्यादा सरकारी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।