एनशॉर्ट्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का सीधा असर Strait of Hormuz पर दिख रहा है. ये जलमार्ग पहले दुनिया का अहम व्यापारिक रास्ता था, अब वह हाई रिस्क जोन बन गया है. पिछले कुछ दिनों में यहां कई जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल जैसे हमले हुए हैं. कुछ टैंकरों को नुकसान पहुंचा है और एक क्रू मेंबर की मौत की भी खबर है. होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान की दक्षिणी सीमा पर स्थित एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. दुनिया की तेल सप्लाई का करीब 20 फीसदी हिस्सा और एलएनजी (LNG) की बड़ी मात्रा इसी रास्ते से गुजरती है. होर्मुज जलडमरूमध्य से हर दिन करीब 1.5 करोड़ बैरल तेल इसी मार्ग से निर्यात होता है. इसमें सऊदी अरब की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा (38 फीसदी) है. इसके अलावा इराक (22 फीसदी), यूएई (15 फीसदी), ईरान (11 फीसदी), कुवैत (9 फीसदी) और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।