एनशॉर्ट्स
US Israel Iran Strike: 'वो अमेरिका और हम पर…', इजरायल के पीएम ऑफिस ने बताया क्यों ईरान किया धुआं-धुआं
अमेरिका इजरायल के हमले लगातार छठे दिन भी ईरान पर जारी हैं. तेहरान की जवाबी कार्रवाई के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि वो अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर एक बयान जारी किया गया है. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय का कहना है कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है, जो तब शुरू हुआ जब बीते शनिवार को अमेरिकी सहयोगियों ने इस्लामी गणराज्य पर हमले शुरू किए. क्या बोलीं नेतन्याहू की प्रवक्ता शोश बेद्रोसियननेतन्याहू की प्रवक्ता शोश बेद्रोसियन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर अपने नागरिकों और सभ्य दुनिया की रक्षा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हमला इसलिए आवश्यक था क्योंकि ईरान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।