एनशॉर्ट्स
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे…', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर हमले जारी हैं. अमेरिकी सेना ने रविवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का मुख्यालय उड़ा दिया. अमेरिकी हमलों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की पूरी मिलिट्री कमांड खत्म हो गई है और उनमें से कई अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं, लेकिन इस समय हमारा कॉम्बैट ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते. 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे'ट्रंप ने कहा कि इन हमलों में शायद अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे, लेकिन हम सभी अमेरिकियों की मौत का बदला लेंगे. मैं IRGC और पूरी ईरानी मिलिट्री से कहना चाहता हूं कि हथियार डाल दें या अपनी मौत का सामना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।