एनशॉर्ट्स
US-Iran Tensions: 'अमेरिकी राष्ट्रपति एक्शन लेने वाले हैं, इंतज़ार कीजिए…', ईरान में लोगों के पास आए मैसेज से मचा हड़कंप
ईरान में सोमवार (23 फरवरी 2026) को हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फारसी भाषा में एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, 'अमेरिकी राष्ट्रपति एक्शन लेने वाले व्यक्ति हैं. इंतज़ार कीजिए और देखिए.' ईरान इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ने सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान शासन के खिलाफ बयानबाज़ी तेज कर दी है और मध्य पूर्व में संभावित सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर सैन्य हमला करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, दोनों देशों के बीच जिनेवा में गुरुवार (26 फरवरी 2026) को मुद्दे से संबंधित अगली बातचीत होनी है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार (23 फरवरी 2026) को CBS से कहा कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।