एनशॉर्ट्स
US और जॉर्जिया से गिरफ्तार हुए दो कुख्यात गैंगस्टर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है भानु राणा, भारत लाने की तैयारी
भारत की सुरक्षा एजेंसियों को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी कामयाबी मिली है. हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर 2 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से और भानु राणा को अमेरिका से गिरफ्तार किया है. दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से और भानु राणा को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा. भारत के करीब दो दर्जन गैंगस्टर देश से बाहर हैं और अपने गैंग में नए-नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार गैंगस्टर विदेशों में बैठकर भारत में अपने सिंडिकेट चला रहे हैं. इनमें गोल्डी बराड़, कपिल सांगवान, अनमोल बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, हिमांशु भाऊ जैसे नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. ये पुर्तगाल, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड और यूएई जैसे देशों में खासे एक्टिव हैं और वहां बैठकर भारत में अपराध की जड़ें मजबूत कर रहे हैं. कौन है वेंकटेश गर्गवेंकटेश गर्ग हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।