एनशॉर्ट्स
US, इजरायल- ईरान युद्ध से बंदर अब्बास पोर्ट ठप, भारत के बासमती चावल निर्यात पर गहराया संकट
मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तेज होता युद्ध अब समुद्री व्यापार की धमनियों को काट रहा है. ईरान का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त बंदरगाह बंदर अब्बास अब लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर खतरा मंडरा रहा है, जहाजों पर बीमा कवर रद्द हो रहा है और फ्रेट रेट्स दोगुने से ज्यादा हो गए हैं. इसका सबसे बड़ा झटका भारत के बासमती चावल निर्यात को लगा है, जहां ईरान दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और बंदर अब्बास पोर्ट से ही अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान जैसे लैंडलॉक देशों तक सप्लाई होती थी. बंदर अब्बास पर फंसे हजारों कंटेनर ABP News से बातचीत में प्रमुख निर्यातकों ने बताया कि बंदर अब्बास पर हजारों कंटेनर फंसे पड़े हैं. बासमती निर्यातक शोभित ने कहा, 'ईरान दुनिया का सबसे बड़ा बासमती आयातक है. बंदर अब्बास से हमारे चावल न सिर्फ ईरान पहुंचते थे, बल्कि मध्य एशिया के कई देशों तक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।