Politics
UP Politics: पहले योगी से मिले RSS चीफ मोहन भागवत फिर केशव-ब्रजेश से मुलाकात, यूपी में अंदरखाने क्या पक रहा?
RSS प्रमुख मोहन भागवत 16-19 फरवरी तक लखनऊ के दौरे पर हैं. इस दौरान भागवत ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ कई बैठकें कीं, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा उन 3 मुलाक़ातों की हुई, जो इन दिनों उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सियासत की धुरी बने हुए हैं. 18 फरवरी की रात 8 बजे योगी आदित्यनाथ ने मोहन भागवत से लगभग 40 मिनट तक मुलाकात की. योगी और भागवत की यह मुलाकात लखनऊ के निरालानगर में संघ कार्यालय पर हुई. इस बैठक को लेकर ना ही संघ और ना ही मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई बयान जारी किया गया, लेकिन योगी और भागवत की मुलाकात ने कई सियासी चर्चाओं को बल दिया है. यह मुलाक़ात ऐसे समय पर हुई, जब संघ में आने वाले महीनों में कुछ बदलाव होने हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में भी संघ के पदाधिकारियों के कार्यों में भी बदलाव की चर्चा है. योगी संग मजबूती से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।