UP के भदोही से पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर ED का शिकंजा, चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

एनशॉर्ट्स
UP के भदोही से पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर ED का शिकंजा, चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रयागराज सब-जोनल ऑफिस ने भदोही से पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी पूर्व MLC राम लाली मिश्रा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की है. ये चार्जशीट 31 जुलाई, 2025 को दाखिल की गई थी, जिस पर लखनऊ की CBI कोर्ट-1 के स्पेशल जज ने 18 दिसंबर, 2025 को संज्ञान ले लिया. ED की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की FIR के आधार पर शुरू हुई थी. पुलिस ने 14 और 26 जुलाई, 2023 को भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी. आरोप है कि सरकारी पद पर रहते हुए आरोपियों ने करीब 36.07 करोड़ रुपये की ऐसी संपत्ति बनाई, जो उनकी आमदनी से कहीं ज्यादा थी. ये संपत्ति चल-अचल दोनों तरह की बताई गई है. ईडी की जांच में क्या हुआ खुलासा जांच में ये भी सामने आया कि विजय मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ उत्तर प्रदेश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

