Politics
UNGA Voting: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर UNGA में वोटिंग, चीन-अमेरिका, बांग्लादेश एक तरफ, भारत किधर?
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में मंगलवार (24 फरवरी) को भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. इस प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम की मांग की गई है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दोनों देशों की जंग के 4 साल पूरे होने पर पास किया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस प्रस्ताव में यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का भी समर्थन किया गया है. 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को आए इस प्रस्ताव को भारी अंतर से अपनाया है. कीव की तरफ से पेश किए गए इस प्रस्ताव के पक्ष में 107 देशों ने वोट किया और 12 इसके खिलाफ रहे, जबकि 51 देशों ने वोट नहीं दिया. भारत और चीन एक ही पाले मेंभारत भी उन 51 देशों में शामिल था, जिन्होंने इस प्रस्ताव में हिस्सा नहीं लिया. चीन ने भी वोटिंग से दूरी बनाए रखी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।