एनशॉर्ट्स
Typhoon Kalmaegi: तूफान कालमेगी से फिलिपींस में तबाही! 241 मौतों के बाद राष्ट्रपति ने आपातकाल किया घोषित
फिलीपींस में तूफान ‘कालमेगी’ के कारण देश के मध्य प्रांतों में कम से कम 241 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग लापता हो गए. इस बीच फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार (6 नवंबर 2025) को आपातकाल की घोषणा कर दी. यह इस साल फिलिपींस में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा है. तूफान कालमेगी के कारण ज्यादातर लोगों की मौत अचानक आई बाढ़ में डूबने से हुई, जबकि 127 लोग लापता हैं. इनमें से अधिकतर मध्य प्रांत सेबू के निवासी हैं. यह प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. कालमेगी एक ट्ऱॉपिकल चक्रवात तूफान है, जो बुधवार (5 नवंबर 2025) को द्वीपसमूह से गुजरने के बाद दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया. तूफान के प्रकोप से लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए, जबकि 5.6 लाख से अधिक ग्रामीण विस्थापित हो गए, इनमें से लगभग 4.5 लाख लोगों को आपातकालीन आश्रयों में शरण लेनी पड़ी. राष्ट्रपति मार्कोस ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।