एनशॉर्ट्स
Tuesday Box Office: मंगलवार को 'अस्सी' ने 'दो दीवाने सहर में' को दी पटखनी, 'ओ रोमियो' की घटी रफ्तार, जानें- 'बॉर्डर 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में नई फिल्मों अस्सी और दो दीवाने सहर में को वीकडेज मे कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. वहीं दूसरे हफ्ते में ओ रोमियो की रफ्तार भी काफी धीमी हो चली है. इन सबके बीच बॉर्डर 2 पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. वहीं मर्दान 3 भी पूरा दम लगा रही है. ऐसे में चलिए यहां जानते है मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? अस्सी ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन? तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा अस्सी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है. इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और शनिवार को इसने 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन, रविवार को फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये कमाए जबकि चौथे दिन, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 70 लाख रुपये कमाए. वहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।