एनशॉर्ट्स
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'द केरला स्टोरी 2' का राज, 'ओ रोमियो और 'बॉर्डर 2' को भी पछाड़ा
इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में लगी हैं, हर एक फिल्म का अपना अलग ही फैन बेस है. हर फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. लेकिन किसी फिल्म को लगे 40 दिन हो गए हैं तो किसी फिल्म की रिलीज को महज चार दिन हुए हैं. आइये जानते हैं इन फिल्मों का मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा. 'द केरला स्टोरी 2' का कलेक्शन'द केरला स्टोरी 2' फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म पर चल रहे विवादों के चलते पहले दिन तो इस फिल्म ने म ही कलेक्शन किया. लेकिन अगले चार दिनों में फिल्म ने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया है. Sacnilk के मुताबिक 'द केरला स्टोरी 2' फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 16.65 करोड़ रुपये हो गई है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।