0 1 min 1 mth
TTP Missile Attack: खैबर पख्तूनख्वाह में TTP का मिसाइल हमला! फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट तबाह, 14 सैनिकों की मौत, दो बच्चों की भी गई जान
एनशॉर्ट्स
TTP Missile Attack: खैबर पख्तूनख्वाह में TTP का मिसाइल हमला! फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट तबाह, 14 सैनिकों की मौत, दो बच्चों की भी गई जान
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में अफगानिस्तान सीमा से सटे बाजौर जिले में बीती रात बड़ा आतंकी हमला हुआ. मामुंड तहसील के मलंग मदरसे में स्थित पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल Frontier Corps की पोस्ट को निशाना बनाते हुए Tehrik-i-Taliban Pakistan (टीटीपी) ने देर रात करीब 10:30 बजे छह अल-फारूक मिसाइल दागने का दावा किया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स की मलंग पोस्ट पूरी तरह तबाह हो गई. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 14 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 जवानों को मलबे से बाहर निकाला गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. रिहायशी इलाके में भी गिरी मिसाइल बताया जा रहा है कि दागी गई छह मिसाइलों में से एक पास के एक घर पर गिरी, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई. हमले की वजह से आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.