एनशॉर्ट्स
Theatrical Release 13th February: इस फ्राइडे थिएटर में रिलीज हो रही 'ओ रोमियो' से 'तू या मैं' तक 10 फिल्में, वैलेंटाइडे डे पर पार्टनर संग करें एंजॉय
सिनेमाघरों में 13 फरवरी को बड़ा क्लैश हो रहा है. दरअसल इस शुक्रवार को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और रीजनल टाइटल वाली कई नई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. दिलचस्प बात ये है कि वैलेंटाइन वीक अपने पीक पर है, ऐसे में शाहिद कपूर की ओ रोमियो जैसी कुछ हाई-इंटेंसिटी रोमांटिक ड्रामा मूवी डेट का माहौल बनाएगी. चलिए यहां 13 फरवरी, शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हो रही सभी फिल्मों की लिस्ट जान लेते हैं. ओ रोमियोशाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जैसा कि टाइटल से पता चलता है, यह फिल्म दर्द और हिंसा से भरी एक डार्क और इंटेंस लव स्टोरी है. इसमें शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. इनके अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी फिल्म में अहम रोल में दिखेंगे.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।