एनशॉर्ट्स
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते बॉलीवुड और साउथ में छिड़ेगा महायुद्ध! 'धुरंधर', 'अखंडा 2' समेत रिलीज होंगी ये 7 फिल्में
दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में हर हफ्ते थिएटर्स में शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड फिल्मों से थिएटर्स खचाखच भरे रहेंगे. दिसंबर के पहले हफ्ते में एक्शन और रोमांस से भरपूर कई हिंदी और साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध देखने को मिलेगा. यहां हम आपको इस हफ्ते रिलीज हो रहीं फिल्मों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं. धुरंधर रणवीर सिंह स्टारर गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने जा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 'धुरंधर' में रणवीर एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे. इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. अखंडा 2- तांडवम् नंदमुरी बालाकृष्णा स्टारर फिल्म 'अखंडा 2- तांडवम्'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।