एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein Box Office Day 1: 'तेरे इश्क में' ने कुछ घंटों में तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, पहले दिन खूब हो रही कमाई
धनुष और कृति सेनन की इमोशनल और रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' का इंतजार बहुत से लोग कर रहे थे और इंतजार करें भी क्यों न? ये साल ऐसी ही फिल्मों का रहा भी है. 'सैयारा' हो या 'एक दीवाने की दीवानियत', इतना ही नहीं सालों पहले रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' का री-रिलीज होने के बाद दोबारा हिट होना. ये कुछ उदाहरण हैं कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस साल खूब पसंद की गई हैं. ऐसे में 'तेरे इश्क में' रिलीज किया गया है. इस फिल्म का बज ऐसा बना कि कोईमोई ने अनुमान लगाया कि ये 9-11 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है ये फिल्म और अब ऐसा होता दिख भी रहा है. 'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धनुष की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4:20 बजे तक 6.79 करोड़ रुपये कमा चुकी है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़ा अभी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।