एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein BO Day 7: ‘तेरे इश्क में’ ने एक हफ्ते में लूट लिया बॉक्स ऑफिस, अब 100 करोड़ी बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़
5 दिसंबर, शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ छाने को तैयार है. हालांकि एक हफ्ते पुरानी , धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और कमाल का परफॉर्म कर रही है. हालांकि मिड वीक में इसके कलेक्शन में गिरावट भी आई बावजूद इसके आनंद एल. राय निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 7वे दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘तेरे इश्क में’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसे फैंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिला था. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है और धुआंधार नोट भी छाप रही है. फिलहाल ये फिल्म टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. बता दें कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।