एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein Bo Day 3: 'तेरे इश्क में' ने ओपनिंग वीकेंड पर उड़ा दिया गर्दा, कर डाली छप्परफाड़ कमाई, 29 फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस इंटेंस रोमांटिक ड्रामा की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई थी. इसके वाद वीकेंड पर तो इसने गर्दा ही उड़ा दिया. जहां शनिवार को इसके कलेक्शन में जबरदस्त तेजी देखी गई तो वहीं रविवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन? 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय के साथ धनुष की यह तीसरी फिल्म है, और इस अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा लेकर आई है. इस इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के प्लॉट और यहां तक कि गानों तक ने दर्शकों को क्रेजी कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि इसे दर्शकों और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।