एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein Advance Booking: धनुष-कृति सेनन का होगा बॉक्स ऑफिस पर जलवा, एडवांस बुकिंग से छाप लिए करोड़ों
धनुष और कृति सेनन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फिल्म तेरे इश्क में का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फैंस को एक बार फिर दिल छू लेने वाली लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है. ये ऐसी इंटेंस लव स्टोरी है जो लोगों को इंप्रेस करने वाली है. तेरे इश्क में के साथ कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जिसका फायदा एडवांस बुकिंग में साफ देखने को मिल रहा है. कृति सेनन, धनुष और डायरेक्टर आनंद एल रॉय फिल्म के प्रमोशन में जमकर लगे हुए हैं. वो अलग-अलग शहरों में जाकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में तीनों बनारस भी गए थे जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं. आइए आपको बताते हैं एडवांस बुकिंग से फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है. एडवांस बुकिंग से छापे करोड़ों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।