एनशॉर्ट्स
Telangana Bus Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई 70 लोगों को ले जा रही बस, 20 की मौत
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. इस भयावह सड़क दुर्घटना में टिपर चालक की भी मौत हो गई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं. चेवेल्ला मंडल के मीर्जागुड़ा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर यह त्रासदी तब घटी, जब तांडूर डिपो की एक आरटीसी बस सीधे गिट्टी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर जा गिरी और कई यात्री उसके नीचे दब गए. टिपर के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे. घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती टक्कर के बाद बस में अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।