एनशॉर्ट्स
Telangana: बीच सड़क सफाई कर्मचारी पर चालक ने चढ़ा दी बस, घायल शख्स की अस्पताल में हुई मौत
तेलंगाना के वारंगल के हनुमकोंडा इलाके में 19 फरवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें ग्रेटर वारंगल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GWMC) का एक सफाई कर्मचारी अपनी जान गंवा बैठा. हादसा अशोका जंक्शन के पास तब हुआ, जब पीड़ित सड़क पार कर रहा था और अचानक एक तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया. गंभीर हालत में उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान पोचम्मा मैदान, वारंगल के निवासी 36 वर्षीय जानू उर्फ हरे कृष्णा इल्यास चिन्ना के नाम से हुई है. बताया गया है कि हरे कृष्णा पेशे से नगर निगम का सफाई कर्मचारी था, जो शहर की सफाई का जिम्मा उठाता था, लेकिन आज शहर की सड़कों पर ही उसकी जान चली गई. इलाज के दौरान हुई मौतमिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।