एनशॉर्ट्स
Tejas Jet Crash: 50,000 फीट तक उड़ने की क्षमता और 13,500 Kg भार ले जाने में सक्षम, जानें स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट की खासियतें
दुबई के एयरशो में शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को बड़ा हादसा हो गया, जब भारत का स्वदेशी तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. यह एयरशो का आखिरी दिन था. यह घटना दोपहर 2.10 बजे हुई, जिसमें पायलट की भी मौत हो गई है. भारत के लिए यह बहुत बड़ा झटका है क्योंकि कई देश इस एयरक्राफ्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे थे. हवा में उड़ते हुए अचानक एयरक्राफ्ट तेजी से नीचे की तरफ आया और आग के गोले में तब्दील हो गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक था. एलसीए तेजस 4.5 जनरेशन का एयरक्राफ्ट है, जो हर मौसम में उड़ने में सक्षम है और यह एक मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है. एलसीए तेजस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है. इसका निर्माण इस तरह किया गया है कि यह आसानी से हमलावर हवाई मिशन, क्लोज कॉम्बैट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।