एनशॉर्ट्स
Tejas Fighter Jet Crash: तेजस फाइटर जेट क्रैश होने से पहले पायलट ने की थी इजेक्ट होने की कोशिश! दुबई एयरशो का नया वीडियो आया सामने
दुबई में आयोजित एयर शो में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में हादसे के आखिरी पलों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि तेजस के पायलट नमंश स्याल ने आखिरी वक्त में इजेक्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन तब तक फाइटर जेट जमीन से टकरा चुका था. दरअसल उनके पास ज्यादा समय नहीं था क्योंकि फाइटर जेट आसमान में बहुत ऊंचाई पर नहीं था. यह हादसा तब हुआ, जब तेजस फाइटर जेट एक-लो एल्टिट्यूड एरोबैटिक मैन्यूवर कर रहा था, तभी वह नीचे गिर गया और जमीन से टकराते ही एक भयानक आग के गोले में तब्दील हो गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर घटना के कई वीडियो भी सामने आए, जिनमें काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है. हादसे में भारतीय वायुसेना के जिस पायलट की मौत हो गई, वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।