एनशॉर्ट्स
Tamil Nadu: ट्रेनिंग के नाम पर 19 साल की लड़की से की अश्लील हरकत, 42 साल का शख्स अरेस्ट
Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अन्ना नगर स्थित शांति कॉलोनी में एक निजी तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता हाल ही में करीब 10 दिन पहले ही इस प्रशिक्षण संस्थान में दाखिल हुई थी और तकनीकी शिक्षा का प्रशिक्षण ले रही थी. यह घटना प्रशिक्षण क्लास के दौरान उस समय हुई, जब संस्थान में ट्रेनर के रूप में कार्यरत 42 साल के मणिमारन ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी मणिमारन ने प्रशिक्षण देने का बहाना बनाकर छात्रा के पास बैठने की कोशिश की और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया. छात्रा इस घटना से मानसिक रूप से आहत हो गई और पहले इसकी शिकायत संस्थान के प्रबंधन से की. इसके बाद उसने अन्नानगर पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार पीड़िता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।