एनशॉर्ट्स
Tamil Nadu: 'कोई मेरे कानों में बोलकर मुझे बुलाता है'… सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर लटका 24 साल का युवक
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के चेन्नई के पश्चिम मुगप्पेर इलाके के तिरुवल्लूर नगर में रहने वाले एक युवा आईटी कर्मचारी की आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है. मृतक की पहचान रोशन नारायणन (24) के रूप में हुई है, जो अंबत्तूर स्थित एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत थे. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. परिवार के बाहर जाने के बाद उठाया कदम जानकारी के अनुसार, बीते दिन रोशन के माता-पिता, भाई और भाभी तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे. उस समय रोशन घर पर अकेले थे. आज सुबह जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर माता-पिता ने खिड़की से झांककर देखा, जहां रोशन फांसी पर लटके मिले. यह दृश्य देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए. शोर सुनकर आसपास के रिश्तेदार और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे. इसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।