एनशॉर्ट्स
Tamil Nadu: असम से मजदूरी करने आए थे दंपति, पहले पीटा फिर पति के सामने पत्नी का किया गैंगरेप
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के श्रीवैकुंटम क्षेत्र से एक बेहद ही चौंकाने और शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है, यहां असम से आई एक प्रवासी मजदूर महिला के साथ गैंगरेप किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना को अंजाम उसके पति की मौजूदगी में दिया गया. दो साल से काम कर रहे थे दंपति बता दें कि अरसरकुलम क्षेत्र में एक पत्थर खदान में दो साल पहले असम राज्य के एक दंपति ने काम करना शुरू किया था. तिरुनेलवेली में रहने वाले असम राज्य के 27 साल के मोहम्मद हुसैन ने खदान के मालिक से कमीशन लेकर उन्हें अनुबंध के आधार पर काम पर रखा था. दंपति को जबरन जंगल ले गए आरोपी पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं की कमी और कम सैलरी के कारण, दंपति ने नौकरी छोड़ने की बात कही. इसके बाद, दोनों ने केरल राज्य में काम करने का फैसला किया और उसके बाद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।