Sports
T20 World Cup Super-8: ग्रुप ऑफ डेथ में शामिल टीम इंडिया, अब चारों टेबल टॉपर के बीच होगी सुपर-8 में भिड़ंत
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के चारों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची है. लेकिन अब सुपर-8 में जिनके साथ उनकी भिड़ंत है, वो सभी टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में हारी नहीं है. इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है. क्योंकि इस ग्रुप में शामिल सभी टीमें लीग स्टेज पर टॉप करके आई है. इसमें भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम हैं. भारत की पहली भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण का फाइनल भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ही हराकर जीता था. भारत की तरह साउथ अफ्रीका भी जारी संस्करण के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची है. सुपर-8 राउंड में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ ही है. ये मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे भी विजयी रथ पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।