एनशॉर्ट्स
T20 World Cup Semi Final Scenario: अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, आसान भाषा में समझिए पूरा समीकरण
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की दौड़ से अभी बाहर नहीं हुआ है, जबकि कई फैंस ऐसा मान रहे हैं. हालांकि अब सलमान अली आगा एंड टीम दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर हो गई है, लेकिन उनकी उम्मीदें बची हुई हैं. चलिए आपको समझाते हैं कि पाकिस्तान अब सेमीफाइनल में किस तरह पहुंच सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच था, जो बारिश में धुल गया. टॉस के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण बिना कोई गेंद डाले ही मैच रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया, लेकिन पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में हार गया. शाहीन शाह अफरीदी की अच्छी गेंदबाजी से पाकिस्तान इस मैच को जीतने की ओर बढ़ रहा था, लेकिन हैरी ब्रूक के शतक ने पासा पलट गया. ग्रुप 2 से इंग्लैंड 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।