Sports
T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार से मोहसिन नकवी गुस्सा, टीम को भेजा ये मैसेज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. पूरे मैच में एक भी ऐसा पल नहीं आया, जब लगा हो कि पाकिस्तान जीत सकता है या वो अच्छी स्थिति में है. ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की, हालांकि उस्मान तारिक ने अच्छी गेंदबाजी की. मैच को देखने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी भी कोलंबो आए थे. मुकाबले से पहले वह अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिले, उनका हौसला बढ़ाया लेकिन मैच के दौरान जब पता चल गया कि अब पाकिस्तान हार रहा है तो बीच में ही स्टेडियम से भाग गए. पीटीआई ने एक अनजान सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ 61 रनों से मिली हार में टीम के प्रदर्शन पर अपनी नाराजगी टीम मेनेजर नावेद अकरम चीमा को बताई. सोर्स ने कहा, "मोहसिन नकवी भारत बनाम पाकिस्तान मैच खत्म होने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।