Sports
T20 World Cup: 0,0,0… अभिषेक शर्मा का टोटका नहीं आया काम! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 'डक' का अनचाहा रिकॉर्ड बना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैच खेलने के बाद भी अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला है. यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक होने के बाद वह नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ और बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ वह पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हुए. लगातार 3 बार शून्य पर आउट हुए दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अभिषेक शर्मा जब नीदरलैंड के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले टीम के साथ राष्ट्रगान के लिए आए, तब उन्होंने अर्शदीप सिंह की जर्सी पहन रखी थी. सभी का ध्यान उस पर गया, फिर उन्होंने इस जर्सी को बदलकर मोहम्मद सिराज के नाम वाली जर्सी पहन ली. तब फैंस को लगा कि अभिषेक कहीं पिछले दोनों मैच में शून्य पर आउट होने के बाद तो ऐसा नहीं कर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।